स्वास्थ्य भंडार
जठर परिवर्तानासन
चित्र
चित्र को देखें और समझें
योग अभ्यास को चित्र के माध्यम से समझें।
जठर परिवर्तानासन
जठर परिवर्तानासन की विधि
विधि
जठर परिवर्तानासन की विधि
- 01 योगा मैट या हार्ड बेड पर पीठ के बल सीधे लेट जाएँ। दोनों हाथों को कंधों के स्तर पर फैलाकर ‘T’ आकार बनाएँ और पैरों को सीधा रखें।
- 02 गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएँ। आवश्यकता होने पर घुटनों को मोड़कर छाती तक ला सकते हैं।
- 03 सांस छोड़ते हुए दोनों घुटनों को धीरे-धीरे दाहिनी ओर जमीन की तरफ ले जाएँ और सिर को बाईं ओर घुमाएँ।
- 04 दोनों कंधों को जमीन से सटाकर रखें और सामान्य रूप से सांस लेते हुए कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
- 05 सांस लेते हुए पुनः बीच की स्थिति में आएँ और पैरों को सीधा करें।
- 06 इसी प्रकार दूसरी ओर भी पूरा अभ्यास करें।
- 07 इस अभ्यास को 3 से 5 बार दोहराएँ।
लाभ
जठर परिवर्तानासन के लाभ
- पेट के आंतरिक अंगों की हल्की मालिश कर कब्ज, गैस और एसिडिटी में राहत देता है।
- पेट और कमर की मांसपेशियों को टोन एवं मजबूत करता है।
- रीढ़ की हड्डी और पीठ के निचले हिस्से को लचीला एवं मजबूत बनाता है।
- रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाने में सहायक है।
- शरीर को आराम देकर मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है।
किन रोगों में लाभकारी / सहायक
- गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स, कब्ज और अपच में विशेष रूप से लाभकारी।
- साइटिका, पीठ और गर्दन के दर्द में सहायक।
- मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन में उपयोगी।
- मूत्राशय संबंधी समस्याओं में लाभकारी।
- अनिद्रा, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और शारीरिक थकान कम करने में सहायक।
- पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में उपयोगी।
सावधानियाँ
निषेध / सावधानियाँ
- रीढ़ की हड्डी या कूल्हे के गंभीर रोग, गठिया, आर्थराइटिस, हर्निया, गर्भावस्था तथा मासिक धर्म के दौरान यह आसन न करें।
- यदि शुरुआत में घुटने सीधे रखने में कठिनाई हो तो घुटनों को मोड़कर ही ट्विस्ट करें।
Tip
ट्विस्ट करते समय दोनों कंधों को जमीन से उठने न दें। यदि पैरों को सीधा रखने में कठिनाई हो तो घुटनों को मोड़कर अभ्यास करें और किसी प्रकार का झटका न दें।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment
विशेषज्ञ मार्गदर्शन
विशेषज्ञ मार्गदर्शन चाहिए?
हमारे योग विशेषज्ञ सही एवं सुरक्षित
तरीके से अभ्यास करने में आपकी
सहायता के लिए उपलब्ध हैं।