श्वसन तंत्र को सक्रिय एवं तैयार करता है
अधिकांश लोग छाती के ऊपरी भाग से उथली (Shallow) श्वास लेते हैं, जिससे फेफड़ों का पूरा भाग उपयोग में नहीं आ पाता। श्वसन अभ्यास फेफड़ों को पूर्ण रूप से फैलने तथा संकुचित होने का अभ्यास कराते हैं। इससे श्वसन मांसपेशियाँ सक्रिय होती हैं और शरीर योगाभ्यास के लिए तैयार हो जाता है।