श्वसन संबधी रोग ऐसी स्थितियाँ हैं जो सांस लेने में शामिल ऊतको को प्रभावित करती हैं, जिनमें फेंफडे और वायुमार्ग शामिल हैं। श्वसन प्रणाली के रोग सांस लेने से जुड़ी किसी भी संरचना और अंग को प्रभावित कर सकते हैं, जिसमें नाक की गुहाएँ, पसली (गला), स्वरयंत्र, श्वासनली (वायुमार्ग), ब्रांकाई और ब्रोन्किओल्स, फेफड़ो के ऊतक और छाती के पिंजरे की श्वसन मांसपेषिया शामिल हैं।
श्वसन पथ तीन मुख्य कारणों से बड़ी संख्या में विकारों के लिए एक क्षेत्र प्रदान करता हैः (1) यह पर्यावरण के संपर्क में रहता है जो सांस के द्वारा अंदर लिए गए जीवों, धूल या गैसों से आसानी से प्रभावित हो सकता है; (2) इसमें कोषिकाओं का एक बड़ा नेटवर्क होता है है जो हृदय के संपूर्ण आउटपुट को बाहर निकलने के लिए मार्ग प्रदान करता है, इस प्रकार छोटी रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली बीमारियों से फेफड़ों को प्रभावित करने की संभावना होती है; और (3) यह ‘‘संवेदनषीलता’’ या एलर्जी संबंधी घटनाओं को एक क्षेत्र प्रदान करता है जो श्वसन पथ के कामकाज को गहराई से प्रभावित कर सकता है।
श्वसन संबंधी बीमारियों को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है (ए) तीव्र श्वसन रोग जो कुछ दिनों तक रहते हैं और जीर्ण श्वसन रोग जो सबसे लंबे समय तक रहते हैं। तीव्र श्वसन रोग वायरस, जीवाणु संक्रमण आदि के कारण हो सकते हैं; जबकि धूम्रपान जीर्ण श्वसन रोगों का सबसे आम जोखिम कारक है। धुम्रपान के अलावा, अन्य जोखिम कारको में वायु प्रदुषण, व्यावसायिक रसायन और धूल, और बचपन के दौरान अक्सर निचले श्वसन संक्रमण शामिल हैं। जीर्ण श्वसन रोग दुनिया भर में आम हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ‘‘सीआरडी’’ का इलाज संभव नहीं है; हालांकि, उपचार के विभिन्न रूप जो वायु मार्ग को खोलने और सांस की तकलीफ को कम करने में मदद करते हैं, लक्षणों को नियंत्रित करने और इन स्थितियों के साथ रहने वाले लोगों के लिए दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करे सकते हैं।
क्रप, राइनाइटिस, ब्रोंकाइटिस, साइनोसाइटिस, प्लूरिसी, निमोनिया कुछ आम त्वरित श्वसन विकार हैं जबकि सीओपीडी, ओएसए, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, अस्थमा सबसे आम क्रोनिक श्वसन विकार हैं। निवारक उपयों में धूम्रपान, सेकेंड हैंड धुम्रपान, शराब, वायु प्रदुषण, रासायनिक धुए, मोटापा और तनाव से बचना; संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम, सैर, योग और प्राणायाम शामिल हैं।


