वीडियो
वीडियो को देखें और समझें
योग अभ्यास को वीडियो के माध्यम से समझें।
सूर्यभेदी प्राणायाम
सूर्यभेदी प्राणायाम
विधि
सूर्यभेदी प्राणायाम की विधि
- 01 सुखासन, में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आखें बंद करें।
- 02 बाएं हाथ को घुटने पर ज्ञान मुद्रा में रखें। दाएं हाथ से विष्णु मुद्रा (तर्जनी और मध्यमा उंगली को मोड़कर) बनाएं।
- 03 रिंग फिंगर से बायें नथुने को बंद करें और दाहिने नथुने से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
- 04 सांस लेने के बाद, अपनी क्षमतानुसार कुछ सेकंड के लिए सांस रोक कर रखें, जबरदस्ती न रोकें।
- 05 अब दाहिने नथुने को अंगूठे से बंद करें और बायें नथुने से धीरे-धीरे पूरी सांस छोड़ें। इसे 5-10 मिनट तक दोहराएं, हर बार केबल दायें से ही सांस लें और बायें से ही छोड़े, बायें से कदापि नहीं लेना है ।
लाभ
सूर्यभेदी प्राणायाम के लाभ
- यह प्राणायाम पिंगला नाड़ी को सक्रिय करता है, जिससे शरीर में ताप (गर्मी) बढ़ती है और सर्दी में बहुत काम आता है।
- साइनस, अस्थमा, और बलगम जैसी कफ की समस्याओं में राहत मिलती है।
- वात और कफ दोष को दूर करता है।
- पाचन अग्नि को तेज करता है और शरीर में एनर्जी बढ़ाता है।
- लो ब्लड-प्रेशर वाले मरीजों के लिए यह बहुत उपयुक्त है।
सावधानियाँ
निषेध / सावधानियाँ
- हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें।
- हृदय रोग होने पर इसे न करें।
- पित्त दोष होने पर इसे न करें।
- मिर्गी की समस्या होने पर इसे न करें।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment