नेफ्रोलिथियासिस – नेफ्रोलिथियासिस एक प्रक्रिया है जिसमें किडनी या मूत्र मार्ग में पत्थर बन जाते है जिसके कारण मूत्र में खून जाना या उदर दर्द की समस्या हो जाती है। मूत्र परिमाण में कमी या कैलशियम, फास्फेनट, यूरेट, क्रिस्टीन आदि अवयवों के उत्सार्जन के कारण यह समस्यान हो सकती है। यह पत्थर आकार में रेत के दाने से लेकर गेंद के बराबर तक हो सकते हैं। आमतौर पर 4 मि.मी. तक के पत्थर 80 प्रतिशत और 5 मि.मी. के पत्थर 20 प्रतिशत तक की संभावना के साथ मूत्र में निकल जाते है।
किडनी में पत्थर बन जाते पर व्यक्ति को उदर में अचानक रह रह कर उठने वाला दर्द होता है जो शरीरिक स्थिति बदलने पर भी आसानी से नहीं जाता। यह दर्द पीछे से शुरू होकर पार्श्व और पेट और जांघ के बीच के भाग तक प्रसारित होता है। ऐसे रोगी को जी मितलाना और वमन की समस्या भी हो सकती है। किडनी में पत्थर बनने के सामान्य कारण पानी सहित अन्य तरल पदार्थों का कम उपयोग, ऐसा भोजन एवं औषधियां आदि जिनसे यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि होना, ऐसे व्यायाम आदि जिनसे शरीर में बार-बार निर्जलीकरण हो जाता हो और गठिया से संबंधित समस्याएं आदि हैं।
