वीडियो
वीडियो को देखें और समझें
योग अभ्यास को वीडियो के माध्यम से समझें।
शीतली प्राणायाम
शीतली प्राणायाम
विधि
शीतली प्राणायाम की विधि
- 01 सुखासन या किसी भी आरामदायक आसन या कुर्सी पर बैठें, आंखें बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ें।
- 02 जीभ को बाहर निकालें और उसे किनारों से मोड़कर एक नली या ‘ट्यूब’ का आकार दें।
- 03 इस मोड़ी हुई जीभ के माध्यम से धीरे-धीरे गहरी सांस अंदर लें। जीभ अंदर करें और मुंह बंद करें।
- 04 नाक से धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। 5-10 बार दोहराएं।
लाभ
शीतली प्राणायाम के लाभ
- यह प्राणायाम हमारे पैरा सिम्पथैटिक नर्वस सिस्टम को स्टिम्युलेट करता है, शरीर के तापमान को कम करता है।
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
- एसिडिटी और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है ।
- मानसिक तनाव, चिंता और गुस्से को कम करता है।
सावधानियाँ
निषेध / सावधानियाँ
- लो ब्लड प्रेशर होने पर इस प्राणायाम को न करें।
- अस्थमा होने पर इस प्राणायाम को न करें।
- सर्दी-खांसी होने पर इस प्राणायाम को न करें।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment