सामान्यतया हर्बलिज्म का मतलब आयुर्वेदिक समझ लिया जाता है जबकि दोनों में थोड़ा अन्तर है।  जड़ी बूटियों का उनके प्राकृतिक रूप में उपयोग हर्बलिज्म में आता है जब कि आयुर्वेदिक दवाओं में जड़ी बूटियों को कच्चे माल की तरह उपयोग करके उनका प्रसंस्करण किया जाता है । जड़ी बूटियों के प्राकृतिक रूप में उनका रस, छायादार धूप में सुखा लेना, उनका पाउडर ही सम्मिलित है जो बिना किसी प्रसंस्करण के किया जाता है. उदाहरण के रूप में हम कह सकते हैं कि प्राकृतिक सब्जियों, सलाद, उबली हुई सब्ज़ी, मसाले दार सब्ज़ी और पनीर की सब्ज़ी,  या दूध और मावा, दूध से बनी मिठाइयां आदि में जो अंतर है कुछ वैसा  ही अंतर हर्बलिज्म और आयुर्वेदिक दवाओं में है. जिस प्रकार किसी रोग स्थिति में कुछ सब्जियां, फल आदि लाभप्रद और कुछ  हानिकारक हो सकती हैं;  उसी तरह रोग अवस्था में कुछ जड़ी बूटियां उस रोग के उपचार में अत्यंत सहायक होती हैं और उनके उपयोग में उन व्यक्तियों को भी कोई हानि नहीं होती है जिन्हें आयुर्वेदिक दवाओं से असुविधा होती है।

स्वास्थ्य भंडार के प्राकृतिक हर्बल उत्पाद

स्वास्थ्य भण्डार के सभी उत्पात अत्यंत विशिष्ट हैं और केवल हमारे पास ही उपलब्ध हैं। हमने जानबूझ कर इनके व्यापक मार्केटिंग का प्रयास नहीं किया है क्योंकि ऐसा करने से:

1. इनकी कीमत कई गुना बढ़ जाएगी ।  और

2. इसके लिए हमें बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत बनाने के लिए व्यावसायिक रणनीतियों को भी अपनाना पड़ेगा, जिससे हमारे उत्पादों की प्रभावशीलता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

हमारे सभी उत्पाद बिल्कुल प्राकृतिक हैं और इनमें किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव, एडिटिव, रंग, गंध आदि का उपयोग नहीं किया गया है।

हमसे संपर्क करें

क्या आपका कोई प्रश्न है?
हमसे बात करें।

परामर्श एवं सम्पूर्ण चिकित्सा मार्गदर्शन ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

संपर्क करें

Language

Select your Preferred Language to
Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

हिंदी ENGLISH