आधुनिक जीवनशैली
आज का युग विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सुविधाओं का युग है। मानव ने विकास के नाम पर ऐसे अनेक साधन बना लिए हैं, जिनसे जीवन पहले की अपेक्षा अधिक, बहुत अधिक आरामदायक हो गया है। घर, कार्यालय और यात्रा — हर स्थान पर मशीनें और डिजिटल तकनीक ने शारीरिक श्रम को बहुत कम कर दिया है। किंतु यह सुविधा जितनी लाभदायक दिखाई देती है, उतनी ही बड़ी चुनौती भी अपने साथ लेकर आई है। आरामदायक और गतिहीन (Sedentary) जीवनशैली के कारण अनेक शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्यायें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।