“यदि आधुनिक जीवनशैली ने हमारी श्वास को उथला, शरीर को निष्क्रिय और मन को अशांत बना दिया है, तो प्राणायाम वह सरल, प्राकृतिक और वैज्ञानिक साधन है जो हमें पुनः स्वास्थ्य, ऊर्जा और संतुलित जीवन की ओर ले जाता है।”
- यह केवल श्वास का अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और प्राण को संतुलित करने की सम्पूर्ण जीवन – पद्धति है।
- प्राणायाम श्वास को गहरा, धीमा और लयबद्ध बनाकर प्रत्येक कोशिका तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर करता है। प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है । स्वाभाविक ऊर्जा प्रदान करता है। जीवन शैली सम्बन्धी समस्यायों की रोकथाम में सहायता करता है ।
- नियमित प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है, रक्तसंचार में सुधार करता है, हृदय गति को संतुलित करता है, रक्तचाप नियंत्रित रखने में सहायता करता है, श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाता है। स्मरणशक्ति बढ़ाता है, एकाग्रता में सुधार होकर मानसिक स्पष्टता और रचनात्मक सोच विकसित करता है ।
- प्राणायाम शरीर की पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका प्रणाली को सक्रिय करता है, जिससे तनाव हार्मोन कम होते हैं, मन शांत होता है तथा भावनात्मक संतुलन बढ़ता है। नींद की गुणवत्ता बढ़ा कर अच्छी नींद देता है
आधुनिक वैज्ञानिक शोधों से यह ज्ञात हुआ है कि नियमित प्राणायाम—
- फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है।
- ऑक्सीजन उपयोग क्षमता में सुधार करता है।
- तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) को कम करता है।
- रक्तचाप नियंत्रित रखने में सहायता करता है।
- स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (Autonomic Nervous System) का संतुलन सुधारता है।
- मानसिक कार्यक्षमता एवं स्मरणशक्ति बढ़ाता है।
- नींद की गुणवत्ता सुधारता है।
- तनाव एवं चिंता के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है।
यह आधुनिक शोध प्राचीन योगशास्त्र के सिद्धांतों की पुष्टि करते हैं।
