उद्गीत प्राणायाम
उद्गीथ प्राणायाम की विधि
-
01
सुखासन, में बैठें। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। इसे कुर्सी पर बैठ कर भी किया जा सकता है । -
02
आंखें बंद करें और हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा (अंगूठे और तर्जनी के पोरों को मिलाकर) रखें। -
03
नाक से गहरी और लंबी सांस अंदर भरें । -
04
अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए लयबद्ध तरीके से “ओ३म्…” का उच्चारण करें। ओ का उच्चारण अत्यधिक लंबा (लगभग 85%, और 15% में ऊ और म का) होना चाहिए। -
05
इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं।
उद्गीथ प्राणायाम के लाभ
- यह प्राणायाम मन को शांत करता है और अवसाद, डर व गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- शरीर में रक्त संचार को संतुलित करके हाई ब्लड प्रेशर में राहत देता है।
- अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment