🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

सूर्यभेदी प्राणायाम

सूर्य भेदन प्राणायाम की विधि

  • 01
    सुखासन, में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आखें बंद करें।
  • 02
    बाएं हाथ को घुटने पर ज्ञान मुद्रा में रखें। दाएं हाथ से विष्णु मुद्रा (तर्जनी और मध्यमा उंगली को मोड़कर) बनाएं।
  • 03
    रिंग फिंगर से बायें नथुने को बंद करें और दाहिने नथुने से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
  • 04
    सांस लेने के बाद, अपनी क्षमतानुसार कुछ सेकंड के लिए सांस रोक कर रखें, जबरदस्ती न रोकें।
  • 05
    अब दाहिने नथुने को अंगूठे से बंद करें और बायें नथुने से धीरे-धीरे पूरी सांस छोड़ें। इसे 5-10 मिनट तक दोहराएं, हर बार केबल दायें से ही सांस लें और बायें से ही छोड़े, बायें से कदापि नहीं लेना है ।

सूर्य भेदन प्राणायाम के लाभ

  • यह प्राणायाम पिंगला नाड़ी को सक्रिय करता है, जिससे शरीर में ताप (गर्मी) बढ़ती है और सर्दी में बहुत काम आता है।
  • साइनस, अस्थमा, और बलगम जैसी कफ की समस्याओं में राहत मिलती है।
  • वात और कफ दोष को दूर करता है।
  • पाचन अग्नि को तेज करता है और शरीर में एनर्जी बढ़ाता है।
  • लो ब्लड-प्रेशर वाले मरीजों के लिए यह बहुत उपयुक्त है।

निषेध / सावधानियाँ

  • हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें।
  • हृदय रोग होने पर इसे न करें।
  • पित्त दोष होने पर इसे न करें।
  • मिर्गी की समस्या होने पर इसे न करें।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment