🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम की विधि

  • 01
    सुखासन या किसी भी आरामदायक आसन या कुर्सी पर बैठें, आंखें बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ें।
  • 02
    जीभ को बाहर निकालें और उसे किनारों से मोड़कर एक नली या ‘ट्यूब’ का आकार दें।
  • 03
    इस मोड़ी हुई जीभ के माध्यम से धीरे-धीरे गहरी सांस अंदर लें। जीभ अंदर करें और मुंह बंद करें।
  • 04
    नाक से धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। 5-10 बार दोहराएं।

शीतली प्राणायाम के लाभ

  • यह प्राणायाम हमारे पैरा सिम्पथैटिक नर्वस सिस्टम को स्टिम्युलेट करता है, शरीर के तापमान को कम करता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
  • एसिडिटी और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है ।
  • मानसिक तनाव, चिंता और गुस्से को कम करता है।

निषेध / सावधानियाँ

  • लो ब्लड प्रेशर होने पर इस प्राणायाम को न करें।
  • अस्थमा होने पर इस प्राणायाम को न करें।
  • सर्दी-खांसी होने पर इस प्राणायाम को न करें।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment