🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

कपालभाती प्राणायाम

कपालभाती प्राणायाम की विधि

  • 01
    सुखासन में बैठकर ज्ञान मुद्रा में हाथ रखें पेट को झटके से अंदर खींचते हुए नाक से सांस छोड़ें ।
  • 02
    लगातार इसी प्रकार करें । 2 मिनट से शुरू करके धीरे धीरे समय बढ़ाते हुए 5 मिनट तक करें ।
  • 03
    इसमें सांस लेने की आवश्यकता नहीं होती, झटके से सांस छोड़ते ही आवश्यक हवा स्वतः ही अन्दर चली जाएगी। झटके हल्के हल्के ही होने चाहिए, तीव्र नहीं।

कपालभाती प्राणायाम के लाभ

  • यह प्राणायाम मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर पेट की चर्बी कम करता है।
  • कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं में राहत देता है।
  • फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
  • मन को शांत करता है और चेहरे पर चमक लाता है।

निषेध / सावधानियाँ

  • हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें।
  • हर्निया होने पर इसे न करें।
  • हृदय रोग होने पर इसे न करें।
  • पीठ दर्द होने पर इसे न करें।
  • पेट दर्द होने पर इसे न करें।
  • गर्भावस्था में इसे न करें।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment