चंद्रभेदी प्राणायाम
चन्द्र भेदन प्राणायाम की विधि
-
01
सुखासन, में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आंखें बंद करें। -
02
बाएं हाथ को ज्ञान मुद्रा में घुटने पर रखें। दाएं हाथ से विष्णु मुद्रा (तर्जनी और मध्यमा उंगली को मोड़कर) बनाएं। -
03
दाहिने अंगूठे से दाहिने नथुने को बंद करें और बाएं नथुने से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। -
04
सांस लेने के बाद, अपनी क्षमतानुसार कुछ सेकंड के लिए सांस रोक कर रखें, जबरदस्ती न रोकें । -
05
अब बाएं नथुने को रिंग फिंगर से बंद करें और दाएं नथुने से धीरे-धीरे पूरी सांस छोड़ें। इसे 5-10 बार दोहराएं, हर बार केबल बायें से ही सांस लें और दाहिने से ही छोड़े, दाहिने के कदापि नहीं लेना है ।
चन्द्र भेदन प्राणायाम के लाभ
- यह प्राणायाम शरीर के तापमान और गर्मी को कम करता है।
- हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, गुस्सा, और चिंता को कम करने में मदद करता है।
- अच्छी नींद लाने में सहायता करता है।
- एसिडिटी और खट्टी डकार से राहत दिलाता है।
- मानसिक अशांति को दूर कर एकाग्रता बढ़ाता है।
निषेध / सावधानियाँ
- लो ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें ।
- अस्थमा होने पर इसे न करें ।
- सर्दी-खांसी या कफ की समस्या होने पर इसे न करें ।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment