🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

बिस्तर पर रहने वाले रोगियों के लिए हल्के व्यायाम

बेड व्यायाम – हाथ व कंधे (1-8)

  • 01
    विल्कुल आरामदायक स्थिति में लेटे हुए हाथ ऊपर उठाएं । हाथ की उंगलियों को पूरा खोलें और मुट्ठी बनाएं| 25 बार करें ।
  • 02
    इसी मुद्रा में हाथ की कलाइयों को दायें और बाएँ घुमाएं । दस दस बार करें ।
  • 03
    इसी मुद्रा में कलाइयों को उपर , नीचें मोडें ।दस दस बार करें ।
  • 04
    इसी मुद्रा में कलाइयों को दस बार क्लॉक वाइज और दस बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।
  • 05
    हाथों को वेड के साथ साथ सीधा फैलाएं । कोहनी से मोड़ते हुए हथेलियों से कन्धों को छुएं। हाथ सीधा करें और पुनः कन्धों को छुएं । 10 से 25 बार करें ।
  • 06
    हाथों को कन्धों के समान्तर दायें बायें फैलाएं और कोहनी से मोड़ते हुए कन्धों को छुएं । 10 से 25 बार करें ।
  • 07
    हाथों को शरीर के समानांतर सिर के उपर ले जायें और कोहनी से मोड़ते हुए कन्धों को छुएं| 10 से 25 बार करें ।
  • 08
    हाथों को कन्धों के समानांतर करके, कोहनियों को मोड़ कर कन्धों से छूता हुआ रखें । हाथों को गोल गोल दस बार क्लॉक वाइज और दस बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं ।

बेड व्यायाम – कंधे व गर्दन (9-15)

  • 09
    हाथों को आकाश की ओर सीधा ऊपर उठा कर तान कर रखें । धीरे धीरे बेड पर कन्धों के समानांतर लायें । 10 से 25 बार करें ।
  • 10
    हाथों को छाती के पास लाकर उँगलियों को इंटरलॉक करें । हथेलियों को आकाश की ओर घुमाते हुए हाथों को 90 डिग्री पर उपर उठाएं । दस बार करें ।
  • 11
    इसी मुद्रा में हाथों को छाती से थोडा ऊपर माथे को छूते हुए 135 डिग्री पर उपर उठाएं ।दस बार करें ।
  • 12
    इसी मुद्रा में हाथों से माथा और सिर को छूते हुए 180 डिग्री पर उपर उठाएं दस बार करें ।
  • 13
    दोनों हाथ सीधे करते हुए बेड की सतह पर पैरों के पास रखें और धीरे धीरे गर्दन को क्रमशः दायें बाएँ घुमाएं । दोनों ओर दस दस बार करें ।
  • 14
    इसी प्रकार लेटे हुए गर्दन को अधिक से अधिक ऊपर और फिर अधिक से अधिक नीचे मोडें।
  • 15
    एक हाथ की हथेली को कोहनी से मोड़ कर कन्धों के पास रखें । दस बार क्लॉक वाइज और दस बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं । इसी प्रकार दूसरे हाथ से भी करें ।

बेड व्यायाम – पैर व टखने (16-22)

  • 16
    सीधे लेट कर पैरों को उंगलिओं को मोड़ कर नीचे करें और सीधा करें । दस से पच्चीस बार करें ।
  • 17
    इसी मुद्रा में लेटे हुए पैर के पंजों को टखनों से क्रमशः दायें और बाएँ मोड़े ।
  • 18
    इसी मुद्रा में पंजों को टखनों से ऊपर और नीचे मोडें । 10 से 25 बार करें ।
  • 19
    इसी मुद्रा में लेटे हुए पंजों को टखनों से क्लॉक वाइज और फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं | हर तरह से 10 से 25 बार घुमाएं ।
  • 20
    इसी मुद्रा में लेटे हुए बारी बारी से एक एक पैर को घुटनों से मोड़ कर छाती की तरफ लायें, दोनों हाथों से घुटनों को दबा कर जितना संभव हो छाती की तरफ करें | दोनों पैर से दस दस बार करें |
  • 21
    इसी प्रकार दोनों पैरों को एक साथ मोड़ कर भी करें |
  • 22
    विल्कुल सीधा लेट कर एक एक पैर को सीधा रखते हुए ऊपर उठाएं । 90 डिग्री तक उपर उठाने का लक्ष्य रखते हुए जितना संभव हो सके उतना ऊपर उठाएं ।

बेड व्यायाम – समापन (23-25)

23. हाथों को दायें बायें पूरा फैलाएं, पास लाकर ताली बजाएं, पुनः फैलाएं और पास लाकर ताली बजाएं । एक मिनट करें ।

24. हाथ क्रॉस करके दोनों कन्धों पर और सीधा करके दोनों जाँघों पर एक मिनट टैपिंग करें ।

25. अपने सिर, कन्धों, और चेहरे पर एक मिनट तक टैपिंग करें ।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment