शीतकारी प्राणायाम
सीत्कारी प्राणायाम की विधि
-
01
सुखासन में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आंखें बंद करें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें। -
02
मुंह हल्का सा खोलें और ऊपरी व निचले दांतों को एक-दूसरे के पास लाएं, जीभ को हल्के से दांतों के पीछे लगाएं। -
03
दांतों के बीच से ‘सी-सी’ (Si-Si) की हल्की आवाज़ करते हुए मुंह से धीरे-धीरे सांस अंदर लें। -
04
मुंह बंद करें और धीरे-धीरे नाक से सांस बाहर छोड़ें। 10-15 बार दोहराएं।
सीत्कारी प्राणायाम के लाभ
- यह प्राणायाम गर्मियों में शरीर की अतिरिक्त गर्मी, और पित्त को कम करता है।
- तनाव, चिंता और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
- अत्यधिक प्यास और भूख को कम करने में सहायक है।
- शरीर को शांत करके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
निषेध / सावधानियाँ
- सर्दी होने पर इसे न करें।
- खांसी होने पर इसे न करें।
- अस्थमा होने पर इसे न करें।
- लो ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें।
- दांतों में Sensitivity होने पर इसे न करें।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment