🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

रोग-निवारक योग पैकेज

खड़े होकर व्यायाम – हाथ व कंधे (1-6)

  • 01
    हाथों को ज़मीन के समानांतर 90 डिग्री पर सीधा फैलाएं। सांस अंदर लेते हुए उंगलियों को बिल्कुल सीधा करके मुठ्ठी बांधे, अंगूठा मुठ्ठी के अंदर रहेगा। सांस बाहर छोड़ते हुए मुठ्ठी खोलें और उंगलियों को बिल्कुल सीधा करें। बीस -25 बार दोहराएं।
  • 02
    उंगलियों और हथेलियों को बिल्कुल सीधा करें। सामान्य सांस लेते हुए कलाईयों को 10- 15 बार क्लॉक वाइज और फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।
  • 03
    हाथों को बिल्कुल सीधा ज़मीन के समानांतर फैलाएं, हथेलियां ऊपर की ओर। सांस अंदर लेते हुए कोहनी से हाथों को मोड़ते हुए हथेली से कंधों को छूएं, सांस छोड़ते हुए हाथ सीधे करें। 25 बार दोहराएं।
  • 04
    इसी प्रकार हाथों को दाएं, बाएं फैलाएं, सांस लेते हुए कंधों को छुएं और सांस छोड़ते हुए सीधा करें। 25 बार दोहराएं।
  • 05
    हथेलियों को कंधे पर टिकाएं। सांस लेते हुए हाथों को ऊपर आकाश की ओर उठाएं और सांस छोड़ते हुए वापस कंधों पर लाएं।
  • 06
    हाथों को ज़मीन के समानांतर सामने फैलाएं, हथेलियों को मिलाएं। सांस लेते हुए हाथों को अधिक से अधिक पीछे ले जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस लाएं।

खड़े होकर व्यायाम – कमर व धड़ (7-9)

  • 07
    सीधे खड़े होकर, दाहिना हाथ ऊपर आकाश की ओर उठाएं । साथ ही बायां हाथ बायें पैर के बाहर की ओर रखें और कमर से शरीर के ऊपरी भाग को जितना हो सके बायीं तरफ झुकाएं । इसी प्रकार दूसरी ओर भी करें । दोनों तरफ दस दस बार करें और करते समय हर बार अपना सर और नजर उपर उठे हुए हाथ की तरफ रखें ।
  • 08
    दोनों पैर एक साथ रखते हुए, सीधे खड़े हों, रीढ़ सीढ़ी रखें । सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सामने फैलाएं; दोनों हथेलियां एक दूसरे के सामने भूमि के समानान्तर हों। दोनों हथेलियों की बीच का अंतर कन्धों के बीच के अंतर के समान रखें । सांस छोड़ते हुए, धीरे धीरे अपनी कमर को दायीं ओर घुमायें और अपने दायें कन्धे के ऊपर से पीछे की ओर देखें। अपने दोनों पैरों को अपने स्थान पर चिपकाए रखें और हथेलियों के बीच का फासला लगातार एक सा बनाए रखें । सांस लेते हुए वापस मध्य में आ आयें । सांस छोड़ते हुए इसी प्रकार अपनी बाई ओर घूमें, और सांस लेते हुए वापस सीधी स्थिति में आ जायें। इसी प्रकार से कुछ बार दोहराएं और फिर सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को नीचे ले आयें ।
  • 09
    सीधे खड़े होकर शरीर को आगे झुकाते हुए दोनों हाथों को जमीन पर पैरों के पास लायें और सीधे होते हुए शरीर को जितना पीछे ले जा सकें ले जायें । लगातार दोहराते हुए दस बार करें ।

खड़े होकर व्यायाम – स्क्वैट व कदमताल (10-11)

  • 10
    अपने पैरों को थोड़ा अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए अपने हाथों को सामने की ओर फैलाएं। अपनी कोहनियों को मोड़ें नहीं। सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और धीरे से अपने श्रोणि को नीचे धकेलें जैसे कि आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठे हों। अपने हाथों को जमीन के समानांतर रखें। जागरूकता के साथ, सीधे बैठें और अपनी रीढ़ को सीधा रखते हुए उसमें हल्का खिंचाव महसूस करें। सुनिश्चित करें कि आपकी जंघा (पैरों का घुटनों से उपरी भाग ) ज़मीन के समानान्तर रहे । इसी स्थिति में कुछ सेकंड रूककर सांस लेते हुए सीधे खड़े हो जायें ।10 बार दोहरायें ।
  • 11
    लगभग 2 मिनट तक कदमताल करें ।

खड़े होकर व्यायाम – ताली व टैपिंग (12-14)

  • 12
    कुछ देर तक हाथों को आगे और पीछे ले जाकर ताली बजायें ।
  • 13
    हाथ क्रॉस करते हुए कन्धों पर और सीधे करते हुए जाँघों पर लगभग एक मिनट तक टैपिंग करें ।
  • 14
    लगभग एक मिनट तक दोनों हाथों से कंधों के पीछे, गर्दन, सिर और चेहरे पर टैपिंग करें ।

15. योगासन

योगासन करें – सूर्य नमस्कार (तीन बार) , ताड़ासन (दस बार) त्रिकोणासन (दोनों ओर दस दस बार) , कटी चक्रासन (दस दस बार), वज्रासन, गोमुखासन (तीन तीन बार), बद्ध कोणासन, भुजंगासन (दस बार), पवन मुक्तासन (दस बार) सर्वांगासन ।

16. प्राणायाम

प्राणायाम : भस्त्रिका (5 मिनट, धीरे धीरे सांस लेकर, कुछ देर रोक कर, झटके से निकाल दें), कपालभाती (दो मिनट), अनुलोम विलोम (दस मिनट), भ्रामरी (2 मिनट), (उद्गीत 2 मिनट) ।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment