🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

चंद्रभेदी प्राणायाम

चन्द्र भेदन प्राणायाम की विधि

  • 01
    सुखासन, में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आंखें बंद करें।
  • 02
    बाएं हाथ को ज्ञान मुद्रा में घुटने पर रखें। दाएं हाथ से विष्णु मुद्रा (तर्जनी और मध्यमा उंगली को मोड़कर) बनाएं।
  • 03
    दाहिने अंगूठे से दाहिने नथुने को बंद करें और बाएं नथुने से धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
  • 04
    सांस लेने के बाद, अपनी क्षमतानुसार कुछ सेकंड के लिए सांस रोक कर रखें, जबरदस्ती न रोकें ।
  • 05
    अब बाएं नथुने को रिंग फिंगर से बंद करें और दाएं नथुने से धीरे-धीरे पूरी सांस छोड़ें। इसे 5-10 बार दोहराएं, हर बार केबल बायें से ही सांस लें और दाहिने से ही छोड़े, दाहिने के कदापि नहीं लेना है ।

चन्द्र भेदन प्राणायाम के लाभ

  • यह प्राणायाम शरीर के तापमान और गर्मी को कम करता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, गुस्सा, और चिंता को कम करने में मदद करता है।
  • अच्छी नींद लाने में सहायता करता है।
  • एसिडिटी और खट्टी डकार से राहत दिलाता है।
  • मानसिक अशांति को दूर कर एकाग्रता बढ़ाता है।

निषेध / सावधानियाँ

  • लो ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें ।
  • अस्थमा होने पर इसे न करें ।
  • सर्दी-खांसी या कफ की समस्या होने पर इसे न करें ।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment