🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

शीतकारी प्राणायाम

सीत्कारी प्राणायाम की विधि

  • 01
    सुखासन में या कुर्सी पर सीधे बैठ कर आंखें बंद करें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें।
  • 02
    मुंह हल्का सा खोलें और ऊपरी व निचले दांतों को एक-दूसरे के पास लाएं, जीभ को हल्के से दांतों के पीछे लगाएं।
  • 03
    दांतों के बीच से ‘सी-सी’ (Si-Si) की हल्की आवाज़ करते हुए मुंह से धीरे-धीरे सांस अंदर लें।
  • 04
    मुंह बंद करें और धीरे-धीरे नाक से सांस बाहर छोड़ें। 10-15 बार दोहराएं।

सीत्कारी प्राणायाम के लाभ

  • यह प्राणायाम गर्मियों में शरीर की अतिरिक्त गर्मी, और पित्त को कम करता है।
  • तनाव, चिंता और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
  • अत्यधिक प्यास और भूख को कम करने में सहायक है।
  • शरीर को शांत करके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

निषेध / सावधानियाँ

  • सर्दी होने पर इसे न करें।
  • खांसी होने पर इसे न करें।
  • अस्थमा होने पर इसे न करें।
  • लो ब्लड प्रेशर होने पर इसे न करें।
  • दांतों में Sensitivity होने पर इसे न करें।

Need Expert Guidance?

Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.

Book an Appointment