नटराजासन
नटराजासन की विधि (लेटकर)
-
01
पीठ के बल सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों के बीच लगभग दो फीट की दूरी रखें। -
02
दोनों हाथों को सीधा कंधों की सीध में फर्श पर फैलाकर रखें। -
03
दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और एड़ियों को नितंबों की ओर लाएं। -
04
सांस छोड़ते हुए दोनों घुटनों को एक साथ दाईं ओर मोड़ें और सिर को बाईं ओर घुमाएं। -
05
कुछ सेकंड सामान्य रूप से सांस लेते हुए इसी स्थिति में रहें। -
06
धीरे-धीरे वापस आएं और यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएं। -
07
दोनों ओर से 3 से 5 बार अभ्यास करें।
नटराजासन की विधि (खड़े होकर)
-
01
सीधे खड़े होकर सामने किसी एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें। -
02
दाहिने घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के पंजे या टखने को दाहिने हाथ से पकड़ें। -
03
धीरे-धीरे दाहिने पैर को ऊपर और पीछे की ओर उठाएं। -
04
बाएं हाथ को सामने सीधा फैलाएं तथा हथेली को रुकने के संकेत की मुद्रा में रखें। -
05
संतुलन बनाए रखते हुए शरीर को थोड़ा आगे झुकाएं और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। -
06
कुछ सेकंड रुककर सामान्य स्थिति में लौट आएं और दूसरी ओर भी यही प्रक्रिया करें। -
07
दोनों पैरों से 3 से 5 बार अभ्यास करें।
नटराजासन के लाभ
- रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है।
- पैरों, कूल्हों, छाती और कंधों को मजबूत एवं लचीला बनाता है।
- जांघ, नितंब और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है।
- तनाव और चिंता कम करने में सहायक है।
- शरीर की मुद्रा (Posture) में सुधार करता है।
- संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
किन रोगों में लाभकारी / सहायक
- मेटाबोलिज्म सुधारने में विशेष रूप से उपयोगी।
- जांघों एवं पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक।
- तंत्रिका तंत्र को शांत करने में लाभकारी।
- झुके हुए कंधों (Poor Posture) में उपयोगी।
- श्वसन संबंधी समस्याओं में सहायक।
- पीठ एवं कमर दर्द तथा निम्न रक्तचाप में लाभकारी।
निषेध / सावधानियाँ
- साइटिका, स्लिप डिस्क, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, गर्भावस्था और मासिक धर्म के समय यह आसन न करें।
- किसी भी गंभीर रोग की स्थिति में डॉक्टर या योग विशेषज्ञ के परामर्श से ही अभ्यास करें।
Tip
खड़े होकर अभ्यास करते समय सामने किसी एक स्थिर बिंदु पर नजर रखें। शरीर को झटका न दें और अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें।
Need Expert Guidance?
Our yoga experts are here to help you practice correctly and safely for maximum benefits.
Book an Appointment