परामर्श प्रक्रिया
जटिल और तथाकथित असाध्य रोगों के लिए हमारा अधिकांश उपचार होम्यौपैथी, घर पर ही की जा सकने लायक प्राकृतिक चिकित्सा, योग, एक्यूप्रेशर और हर्बलिज्म के उचित संयोजन पर आधारित है। अधिकांश त्वरित (एक्यूट) बीमारियों का इलाज हम केवल होम्योपैथी से करते हैं। हमारी सेवाएं सम्पूर्ण भारत में उपलबध हैं। रोगी हमारा सुझाया उपचार अपने घर पर रहते हुए ही किसी भी चिकित्सा केन्द्र में जाए बिना ले सकते हैं। बहुत कमजोर और शय्या-ग्रस्त रोगी भी अपने देखभाल कर्ता की सहायता से हमारा उपचार ले सकते हैं।
1 .क्रोनिक,गंभीर, जटिल और आसाध्य कही जाने वाली बीमारियां : उस तरह के सभी रोग जो धीरे धीरे हमारे शरीर में पनपते रहते हैं और हमें उनका बहुत बाद में पता चलता है क्रोनिक रोग होते हैं. इस तरह के कुछ रोग जन्मजात भी हो सकते हैं। कैंसर, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर , हृदय के ब्लॉकेज, वाल्व, छेद आदि ; रीढ़ और जोड़ों के रोग, फेफडों, जिगर, किडनी, गर्भाशय, थायराइड, और दूसरे हार्मोन, आदि से संबंधित सभी रोग इसी श्रेणी में आते हैं।
इस तरह के सभी रोगों के बिना सर्जरी, बिना अंग प्रत्यार्पण, असरदार, किफायती और स्थाई इलाज़ के लिए हमसे परामर्श कर सकते हैं ; और चिकित्सा करके पूर्ण और स्थाई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं । ऐसे रोगों का उपचार रोगानुसार कुछ महीनों से लेकर कई महीनों तक और कैंसर, हृदय आदि कुछ रोगों में कुछ वर्षों तक चल सकता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने के बाद रोगी सामान्य जीवन जीता है, और उसे जीवन भर किसी भी दवा खाने की आवश्यकता भी नहीं रहती है ।
2. पुरानी और जटिल समस्याओं के लिए परामर्श प्रक्रिया :
- इस प्रकार के सभी रोगों की चिकित्सा शुरू करने से पहले हमें रोगी का विस्तृत विवरण जानने ( Case taking) की आवश्यकता होती है और इस सेवा के लिए हम परामर्श शुल्क भी लेते हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
- पारंपरिक चिकित्सा के बिल्कुल विपरीत होम्योपैथिक दवाओं का चयन रोग के नाम से नहीं होता है। रोग का नाम केवल इतनी सहायता करता है कि रोगी को ठीक होने में लगभग कितना समय लगेगा, इसका थोड़ा बहुत अनुमान लगाया जा सके। जबकि औषधियों का सही चयन करने के लिए हमें रोगी की बीमारी से सम्बन्धित शारीरिक लक्षणों की विस्तृत जानकारी के अतिरिक्त उसके सामान्य और विशिष्ट मानसिक और भावनात्मक लक्षणों को भी विस्तार से समझना होता है। इतना ही नहीं, बल्कि रोगी का सम्पूर्ण रोग इतिहास भी गहराई से समझना होता है, जिसके लिए बचपन से लेकर अब तक हुई ऐसी
- सभी बीमारियां जिनकी चिकित्सा 15 दिनों से अधिक चली हो, उनकी भी जानकारी चाहिए होती है; भले ही रोगी की नज़र में उनका उसकी वर्तमान समस्या से कोई सम्बन्ध हो या न हो। इस प्रक्रिया को केस टेकिंग के नाम से जाना जाता है।
- केस टेकिंग के लिए हमें रोगी से बहुत सारे सवाल पूछने होते हैं, जिसमें लगभग एक घंटा या उससे भी कुछ अधिक समय लगता है l रोगी अपनी सुविधानुसार इस प्रक्रिया के लिए हमारे क्लीनिक में भी आ सकते हैं या फोन/वीडियो कॉल से ऑनलाइन भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं और हमारे प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। देश विदेश के अनेक रोगी हमारे ऑनलाइन परामर्श से लाभ उठा रहे हैं और क्लीनिक में आने के बजाए इसे अधिक आसान और अच्छा महसूस करते हैं। क्योंकि इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा या उससे भी कुछ अधिक समय लग सकता है; अतः दोनों ही स्थितियों में पहले से समय निर्धारित करना अनिवार्य है ताकि केस टेकिंग के बीच में कोई व्यवधान न हो।
- केस टेकिंग के बाद हम उसकी गहराई से विवेचना कर के रोगी की सम्पूर्ण चिकित्सा का निर्धारण करते हैं जिसमें एक दो दिन का समय लग सकता है। चिकित्सा निर्धारित करके हम लगभग एक महीने की दवाओं का अनुमानित मूल्य और रोग ठीक होने का अनुमानित समय सूचित करते हैं और रोगी की स्वीकृति के बाद औषधियां, उनकी सेवन विधि, और सुझाए गए अन्य चिकित्सीय साधनों की विधि, फोटो, वीडियो आदि सब तैयार करके कोरियर द्वारा भेज देते हैं। हमारे आस पास रहने वाले रोगी अगर चाहें तो हमारे क्लीनिक आकर भी ले सकते हैं।
- कोरियर मिल जाने पर हम पुनः वीडियो कॉल करके सम्पूर्ण चिकित्सा विधि, जो हम कोरियर से पहले ही भेज चुके होते हैं, उसकी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी वीडियो कॉल से दे देते हैं ताकि बताई गई सम्पूर्ण चिकित्सा रोगी अपने घर पर ही रहते हुए स्वयं या अपने देखभाल कर्ता की सहायता से आराम से कर सके। वीडियो पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के बाद भी ऐसा करने में उसे हमारे द्वारा भेजे गए चित्र, वीडियो आदि भी मदद करते हैं और आवश्यकता होने पर रोगी हमसे संपर्क करने में भी स्वतन्त्र होता है। चिकित्सा शुरू होने के बाद भी हम आवश्यकतानुसार वीडियो कॉल कर के सुनिश्चित कर लेते हैं कि रोगी बताई गई सम्पूर्ण चिकित्सा ठीक से स्वयं कर पा रहा है या उसे हमारी कुछ और सहायता की आवश्यकता है।
- इस तरह के रोगों का उपचार कुछ लम्बे समय तक चलता है। सामान्यतया हम चिकित्सा की समीक्षा एक एक महीने के अन्तराल पर करते हैं लेकिन कुछ गम्भीर मामलों में आवश्यकता होने पर एक महीने के बीच में भी समीक्षा कर सकते हैं। समीक्षा करने पर रोगी के स्वास्थ्य में हुई प्रगति के आधार पर समय समय पर आवश्यकतानुसार औषधियों आदि में परिवर्तन करते रहना भी जरूरी होता है।
- फोन/ वीडियो कॉल से केस टेकिंग चाहने वाले रोगी नीचे दी गई जानकारी के अनुसार परामर्श शुल्क जमा कराके 91458 11010 पर व्हाट्सएप या drds1947@gmail.com पर मेल द्वारा सभी उपलब्ध मेडिकल जांच रिपोर्ट और परामर्श शुल्क जमा कराने का स्क्रीन शॉट भेजें। हम उनको फोन करके केस टेकिंग का समय निर्धारित करेंगे और उपरोक्त विवरण के अनुसार चिकित्सा प्रारंभ करेंगे।
- ऐसे रोगी जो केस टेकिंग के लिए हमारे क्लीनिक आना चाहते हैं, व्हाट्सएप मैसेज भेज कर या फोन करके केस टेकिंग का समय निर्धारित कर सकते हैं सभी उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट या तो व्हाट्सएप से पहले ही भेज दें या अपने साथ लाना न भूलें।
- ऐसे सभी रोगी जो एलोपैथिक दबाएं ले रहे हैं, उन्हें अपनी सभी वर्तमान दबाओं को धीरे धीरे बंद करने की भी आवश्यकता होगी ।
3. परामर्श शुल्क :
- दीर्घकालिक एवं जटिल मामले : 1,000/- रूपये एक माह के लिए वैध या 2,500/-रूपये तीन महीने के लिए वैध।
- शुल्क यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वैशाली नगर, जयपुर शाखा में स्वास्थ्य भंडार के खाता संख्या 542501010051434 IFSC कोड UBIN0554251 में जमा करें।
4. तीव्र या त्वरित (एक्यूट) बीमारियां : उस तरह के सभी रोग जो अचानक से हो जाते हैं और कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों के उपचार से ही ठीक हो जाते हैं, एक्यूट रोग कहलाते है. अचानक पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग, सर्दी, खांसी, ज़ुकाम , बुखार, चोट, मोच आदि सभी एक्यूट रोग हैं. इस तरह के सभी रोगों के उपचार के लिए हम बिल्कुल निःशुल्क प्रिस्क्रिप्शन देते हैं ।
1. तीव्र (एक्यूट) समस्याओं के लिए परामर्श प्रक्रिया : एक्यूट रोगों के उपचार के लिए हम कोई भी परामर्श शुल्क नही लेते हैं, और सभी तीव्र (एक्यूट) मामलों के लिए हमारी परामर्श सेवा निःशुल्क है। हमारी इस सेवा का जीवन पर्यन्त लाभ उठाने के लिए हमारी एक अपेक्षा (आवश्यकता) और एक सुझाव है जो इस प्रकार है:-
हमारी अपेक्षा (आवश्यकता) : हमारी मुफ़्त सलाह का लाभ उठाने के लिए, हमारी सदस्यता लेना अनिवार्य है, जो कि मुफ़्त है। बस नीचे दिये गए सदस्यता फॉर्म को पूरा भर कर हमें भेंजे। हम आपका विवरण रिकॉर्ड करके आपको एक मेंबरशिप नम्बर भेजेंगे, जिसका उपयोग जब भी आप हमसे परामर्श करना चाहें करना होगा।
हमारा सुझाव: सभी तीव्र मामलों में रोगी को जल्द से जल्द दवा उपलब्ध कराने के लिए, हम उन्हें घर पर कुछ दवाएँ रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि जब भी ज़रूरत हो, रोगी को तुरन्त दवा मिल जाए। यह समझना भी ज़रूरी है कि एक्यूट बीमारियों की तीव्रता और गम्भीरता समय के साथ साथ बढ़ती जाती है । अतः रोग शुरू होने पर जितनी जल्दी औषधि देना शुरू कर दिया जाएगा, रोगी उतनी ही आसानी से ठीक हो जाएगा। इसके अलावा इस प्रकार के कुछ रोगों में वांच्छित दवा तुरन्त देने की आवश्यकता होती है। यदि दवा उपलब्ध नहीं हो तो रोगी को तुरन्त अस्पताल ले जाने की आवश्यकता होगी जबकि दवा उपलब्ध होने पर रोगी घर पर ही कुछ ही घंटों में ठीक हो सकता है, बिना किसी बाहरी चिकित्सीय सहायता के।
कुछ दवाओं को हमेशा घर पर रखने का यह केवल हमारा सुझाव है, हमसे निःशुल्क परामर्श करने की बाध्यता नहीं। जो लोग घर पर दवाएं रखना नहीं चाहते हैं और जब भी ज़रूरत हो उन्हें खरीदना पसन्द करते हैं; वह भी हमारी मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकते हैं। हमारे क्लीनिक के आस पास ही रहने वाले लोग हमारे क्लीनिक आकर भी, अपनी समस्या बता कर निःशुल्क प्रेस्क्रिप्शन या उचित और मामूली मूल्य पर दवा ले सकते हैं।
एक्यूट बीमारियों के लिए परामर्श कैसे करें: अपनी समस्या के बारे में हमें किसी भी समय 91458 11010 पर व्हाट्सएप मैसेज लिख कर भेजें, उसमें अपना सदस्यता नम्बर भी अवश्य लिखें। हम यथा संभव जल्दी से जल्दी उत्तर देंगे। यदि आवश्यक हुआ तो हम फोन करके आवश्यक जानकारी भी लेंगे और दी जाने वाली दवा का नाम और विधि सूचित करेंगे। चिकित्सा के बीच भी किसी कारण वश अगर फिर से परामर्श की आवश्यकता हो तो आप हमें निसंकोच फोन कर सकते हैं।
किसी भी वास्तविक चरम आपात स्थिति में व्हाट्सएप सन्देश भेजने के तुरन्त बाद आप हमें फोन करके हमारा सुझाव तुरन्त ले सकते हैं।
हम निम्नलिखित दवाओं को घर पर केवल तरल रूप में (बायोकेमिकल दवाओं को छोड़कर) रखने का सुझाव देते हैं .
प्राथमिक पैकेज – (लगभग 50-60 प्रतिशत तीव्र समस्याओं को कवर करने के लिए पर्याप्त हो सकता है, वर्तमान एमआरपी लगभग 2100/-रूपये हो सकती है)।
ACONITE 30, ARNICA 30, ARSENIC 30, BELLADONNA 30, BRYONIA 30, EUPATORIUM PERF 30, EUPHRASIA 30, NUX VOMICA 30, IPECAUC 30, PULSATILLA 30, PODOPHYLLUM 30, RHUS TOX 30, and CALENDULA Q.
मानक पैकेज – (75-80 प्रतिशत तीव्र समस्याओं को कवर करने के लिए पर्याप्त हो सकता है, वर्तमान एमआरपी लगभग 4300/-रूपये हो सकती है) :
प्राथमिक पैकेज में उल्लिखित सभी दवाएं और निम्नलिखत :
CAUSTICUM 30, COLOCINTH 30, HAEMOMILIS 6, HEPAR SULPH 30, HYPERICUM 30, SPONGIA 30, SULPHUR 30, ACONITE 200, ARSENIC 200, BELLADONNA 200, BRYONIA 200, RHUS TOX 200, and ECHINESIA Q
प्रीमियम पैकेज – (90-95 प्रतिशत से अधिक तीव्र समस्याओं को कवर करने के लिए पर्याप्त हो सकता है, वर्तमान एमआरपी लगभग 6100/-रूपये हो सकती है) :
प्राथमिक और मानक पैकेज में सुझाई गई सभी दवाएं और निम्नलिखित :
ACONITE 1 M, ARSENIC 1 M, BELLADONNA 1 M, BRYONIA 1 M, CALC. FLUOR 3 X, CALC. PHOS 3 X, FERRUM PHOS 3 X, KALI MUR 3X, SILICIA 12 X
प्राथमिक पैकेज में इन दवाओं को जोड़ना (मानक पैकेज के लिए सुझाई गई अतिरिक्त दवाओं के बिना) भी कुछ हद तक फायदेमंद होगा।
ऐसे कुछ उदाहरण हो सकते हैं जब रोगी को इन पैंकेजों में सुझाई गई दवा के अलावा किसी अन्य दवा की आवश्यकता हो सकती है। ऐसी स्थिति में, हमारे क्लिनिक के आस-पास रहने वाले व्यक्ति हमारे क्लिनिक आ कर और भुगतान पर उस विशेष दवा को ले सकते हैं और दूर दाराज / बाहरी रोगी को अपने संबंधित स्थानों के पास के किसी विश्वसनीय होम्यापैथिक दुकान से खरीदना होगा।
इच्छुक व्यक्ति इन दवाओं को किसी होम्योपैथिक स्टोर से खरीद सकते हैं या हमसे भी उनके MRP पर खरीद सकते हैं। हम 2000/से अधिक मूल्य के किसी भी ऑर्डर पर कोई कोरियर शुल्क नहीं लेते हैं।
यदि आप किसी भी होम्योपैथिक स्टोर से दवाएं खरीदे तो हम केवल विश्वसनीय स्टोर से मूल जर्मन दवाएं खरीदने का सुझाव देते हैं। हम अपने क्लीनिक में केवल डॉ. रैकवेज एंड कम्पनी द्वारा बनाई गई दवाओं का उपयोग करते हैं, सिवाय उन असाधारण मामलों को छोड़कर जब वांछित दवा वे बनाते ही न हों।
अपवाद स्वरूप स्वास्थ्य भंडार के डॉक्टर स्टेशन से बाहर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके संदेशों पर डॉक्टर की प्रतिक्रिया में कुछ घंटों की देरी हो सकती है। हांलांकि बाहर जाने से पहले हम यथासंभव सभी सदस्यों को सूचना देने का प्रयास करते हैं।
सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए हम उन रोगियों से कोई शुल्क नहीं लेते जो गरीबी से प्रभावित हैं, और हम उन्हें अपने क्लीनिक में मुफ़्त दवाएं भी देते हैं।
सदस्यता फार्म
( केवल तीव्र समस्याओं के परामर्श के लिए) कृपया फॉर्म डाउनलोड करें और पूरा फॉर्म व्हाट्सएप (+91 9145811010) या ईमेल (drds1947@gmail.com) पर भेंजें
