🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

बर्फ पर गिरने के कारण मेरा दाहिना पैर घायल हो गया। ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने मुझे बताया कि मेरे लिगामेंट में चोट लग गई है और इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता है। मैं सर्जरी के लिए आवश्यक समय, विशेष रूप से सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए बांछित समय देने के लिए बिल्कुल भी सक्षम नहीं थी। मेरी मुख्य चिंता यह थी कि मैं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक घंटा ट्रेडमिल पर बिताती थी, जिसे मुझे इस समस्या के कारण रोकना पड़ा। स्वास्थ्य भंडार के एक साल के उपचार के साथ, मैं दो घंटे की निरंतर सुबह की सैर करने में सक्षम हो गयी। मेरा उपचार पूरी तरह से बंद कर दिया गया और मुझे आजीवन केवल 10 मिनट के हल्के व्यायाम करने का सुझाव दिया गया। मैं खुश थी कि मैं सर्जरी से बचने में सक्षम थी, जो मेरे पूरे जीवन में दोहराई जाने वाली प्रक्रिया हो सकती थी ।