हमारे हर्बल उत्पाद
सामान्यतया हर्बलिज्म का मतलब आयुर्वेदिक समझ लिया जाता है जबकि दोनों में थोड़ा अन्तर है। जड़ी बूटियों का उनके प्राकृतिक रूप में उपयोग हर्बलिज्म में आता है जब कि आयुर्वेदिक दवाओं में जड़ी बूटियों को कच्चे मॉल की तरह उपयोग करके उनका प्रसंस्करण किया जाता है । जड़ी बूटियों के प्राकृतिक रूप में उनका रस, छायादार धूप में सुखा लेना, उनका पाउडर ही सम्मिलित है जो बिना किसी प्रसंस्करण के किया जाता है. उदाहरण के रूप में हम कह सकते हैं कि प्राकृतिक सब्जियों, सलाद, उबली हुई सब्ज़ी, मसाले दार सब्ज़ी और पनीर की सब्ज़ी, या दूध और मावा, दूध से बनी मिठाइयां आदि में जो अंतर है कुछ वैसा ही अंतर हर्बलिज्म और आयुर्वेदिक दवाओं में है. जिस प्रकार किसी रोग स्थिति में कुछ सब्जियां, फल आदि लाभप्रद और कुछ हानिकारक हो सकती हैं; उसी तरह रोग अवस्था में कुछ जड़ी बूटियां उस रोग के उपचार में अत्यंत सहायक होती हैं और उनके उपयोग में उन व्यक्तियों को भी कोई हानि नहीं होती है जिन्हें आयुर्वेदिक दवाओं से असुविधा होती है।
स्वास्थ्य भण्डार के सभी उत्पात अत्यंत विशिष्ट हैं और केवल हमारे पास ही उपलब्ध हैं। हमने जानबूझ कर इनके व्यापक मार्केटिंग का प्रयास नहीं किया है क्योंकि ऐसा करने से:
१. इनकी कीमत कई गुना बढ़ जाएगी । और
2. इसके लिए हमें बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत बनाने के लिए व्यावसायिक रणनीतियों को भी अपनाना पड़ेगा, जिससे हमारे उत्पादों की प्रभावशीलता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
हमारे सभी उत्पाद बिल्कुल प्राकृतिक हैं और इनमें किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव, एडिटिव, रंग, गंध आदि का उपयोग नहीं किया गया है।
हमने इन उत्पादों को निम्न श्रेणियों में विभाजित किया हुआ है
- सामान्य चूर्ण
- हमारी विशिष्ट उपयोगों की हर्बल चाय
- हमारे प्राकृतिक मधुरक
- हमारे अपने फॉर्मूलेशन्स
- आसवन प्रक्रिया से बनाए गए कुछ प्राचीन प्राकृतिक अर्क
- हमारे नेत्र रक्षा सम्बन्धी उत्पाद
- हमारे विशिष्ट उपयोग के तेल
- हमारे ट्रॉमा केयर उत्पाद
- हमारे सिर और बाल सम्बन्धी उत्पाद
- हमारे सामान्य स्वास्थ्य रक्षक उत्पाद
