🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

सौम्य हर्बल शैम्पू

एक रसायन मुक्त, 100 प्रतिशत प्राकृतिक, हर्बल क्लींजर और कंडीशनर। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं और समय के साथ बालों को मुलायम, चमकदार और अधिक घना बनाते हैं, रक्त संचार बढ़ाते हैं, रूसी को नियंत्रित करते हैं, बालों के झडने और समय से पहले सफ़ेद होने से रोकते हैं, बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। रसायन मुक्त हर्बल उत्पाद होने के कारण यह पाउडर के रूप में होता है और उपयोग से पहले इसे अच्छी तरह भिगोना पड़ता है।

 यह सर्वोत्तम गुणवता वाले भारतीय आंवले, शिव वल्ली, इंडियन सोपबेरी और लवंग से तैयार किया गया है।

उपयोग करने के निर्देश : शैम्पू पाउडर की आवश्यक मात्रा 250-300 मिली पानी में 4-8 घंटे के लिए भिगोएँ। इस पानी को छानकर इस्तेमाल करें। इस पानी से स्कैल्प को अच्छी तरह से धोएँ ओर फिर सामान्य पानी से धोएँ। साबुन या किसी अन्य शैम्पू का उपयोग न करें।

सावधानी : इसमें आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण, इसके नियमित उपयोग से बाल धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथ की त्वचा कुछ काली (डार्क) पड़ सकती है। इससे बचने के लिए, उपयोग करने से पहले दस्ताने पहनें।

सौम्य हर्बल शैम्पू
वज़न कीमत
200g ₹385/-

 बालों का झड़ना ठीक करने का उपाय : सबसे पहले, भृंगराज तेल (जो अभी हमारे द्वारा नहीं बनाया जा रहा है, इसे बाजार से खरीदना होगा) को उँगलियों के पोरों से बालों की जड़ों पर लगाएँ और दिन में कम से कम 8 घंटे तक लगा रहने दें, (रात भर या फिर दिन में कभी भी, एक बार में या कई बार में) नहाने से पहले स्कैल्प को टिशू पेपर से साफ करे और हमारे डैंड्रफ क्योर जेल को 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। हमारे हर्बल शैम्पू से धीरे-धीरे साफ करें फिर पानी से धो लें। बालों को साफ करने के लिए किसी भी साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल न करें। हमारा शैम्पू बिना किसी हानिकारक प्रभाव के एकदम सही तरीके से बालों को साफ भी करेगा। किसी भी तरह की डाई का इस्तेमान न करें। इसके नियमित उपयोग से बालों का झड़ना भी अवश्य वंद हो जायगा।

सौम्य हर्बल शैम्पू