🌐 Language

Select your Preferred Language to Enter the Website

वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें

सौम्य नीम तेल

एक दंत रक्षक उत्पाद। इसमें एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो दांत दर्द, मसूडों की समस्याओं और संवेदनशीलता से राहत प्रदान कराते हैं। इसमें जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण होते हैं जो मसूडों और दांतो को मुक्त कणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करते हैं जिससे समग्र मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। दांतो की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों को रोकता है, मसूड़ों से कीटाणुओं को खत्म करता है। मसूडों की बीमारी से जुड़े बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और सूजन को कम कर सकता है, जिससे यह मसूड़ों की सूजन और पारियोडोंटाइटिस के लिए एक प्राकृतिक उपचार बन जाता है। यह सांसो को ताज़ा करता है और सांसो की बदबू को रोकता है। यह नीम की दातुन का एक आदर्श विकल्प है जिसका उपयोग सदियों से हमारे पूर्वजों द्वारा दांतों की सभी समस्याओं को रोकने के लिए सबसे अच्छी देखभाल के रूप में किया जाता रहा है।

उपयोग करने के निर्देश : (क) दांत दर्द के मामले में – एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच मिलाएं और प्रभावित दांतो के आसपास कुछ मिनट के लिए दिन में कई बार कुल्ला करें। कुल्ला करते समय कुछ सेकंड के लिए दर्द वाले दांत के पास इस जल को रोक कर भी रखें।
(ख) दांतों और मसूड़ों की निवारक देखभाल के रूप में उपयोग करें : या तो ब्रश करते समय अपने टूथपेस्ट में नीम के तेल की कुछ बूंदे डालें और दिन में दो बार ब्रश करें; या एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच मिलाएं और दिन में दो बार कुछ मिनट के लिए कुल्ला करें।

यह बस नीम के बीजों का ठंडा दबाया हुआ तेल है।

सौम्य नीम तेल
वज़न कीमत
30ml ₹50/-
100ml ₹125/-

सौम्य नीम तेल